फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग खत्म हो चुकी है और सेट से शूटिंग के आखिरी दिन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इसमें फिल्म की पूरी टीम जश्न मनाते हुए दिखाई दे रही हैं। सुहाना खान, खुशी कपूर, डॉट, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा, अगस्त्य नंदा और वेदांग रैना स्टारर 'द आर्चीज' जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'द आर्चीज' फिल्म को साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।