फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन के बाद बनेगी अब इस 'सरदार' की बायोपिक, बीजेपी को चुनावी रणनीति में टक्कर देगी कांग्रेस

Fri, 28 Dec 2018 12:36 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sardar baldev singh with pandit nehru - फोटो : file photo
सरदार वल्लभ भाई पटेल को लेकर पिछले विधानसभा चुनावों से पहले देशभर में हुई सियासत और बीजेपी की तरफ से पटेल का नाम आगे किया गया था। यही नहीं देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर भी हमले किए गए। अब इस हमले का जवाब कांग्रेस पार्टी ने कथित रूप से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जरिए देने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सरदार वल्लभ भाई पटेल
बीजेपी के सरदार के मुकाबले कांग्रेस अब अपने सरदार पर फिल्म बनाने जा रही है। ये फिल्म है देश के पहले रक्षा मंत्री बलदेव सिंह पर। देश आजाद होने के बाद नेहरू के मंत्रिमंडल में पटेल गृह मंत्री बने थे और सरदार बलदेव सिंह बने थे देश के पहले रक्षा मंत्री। पटेल पर बनी फिल्मों और बीजेपी नेताओं के भाषणों में हमेशा भारतीय संघ बनाने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
meeting - फोटो : file photo
अब बड़े पर्दे पर पेश की जाने वाली इस कहानी के जरिए दर्शकों को ये बताने की कोशिश होगी कि तमाम छोटी-छोटी रियासतों को एक कर भारतीय संघ बनाने में उस समय के रक्षा मंत्री का कितना बड़ा हाथ रहा। बंटवारे के बाद करीब एक करोड़ लोगों को पाकिस्तान से भारत लाने, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने और उनके गुजर बसर लायक इंतजाम करने में भारतीय सेना ने जो भूमिका निभाईए उसी की कहानी है ये फिल्म, जिसका नाम सरदार रखने की बात कही जा रही है।

4 of 5
sardar baldev singh - फोटो : file photo
बलदेव सिंह की जीवनी और उनके जन्म से लेकर निधन तक के सारे दस्तावेज खंगाले जा चुके हैं। दिल्ली की एक लीगल कंपनी इस फिल्म के लिए सारे अधिकार बलदेव सिंह के परिवार से हासिल करने का काम पूरे कर चुकी है। बलदेव सिंह को भी नेहरू सरदार कहकर ही बुलाते थे और अब तैयारी है बीजेपी के सरदार के मुकाबले कांग्रेस के सरदार को बड़े पर्दे पर उतारने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the accidental prime minister - फोटो : instagram
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर रिलीज के बाद एक बार फिर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार में हैं। वहीं फिल्म में अक्षय खन्ना उनके मीडिया सलाहकार संजय बारू की भूमिका में हैं। यह फिल्म संजय बारू की किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर ही आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें