फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' में काम कर चुके अभिनेता रंजन सहगल का निधन, 36 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 12 Jul 2020 12:17 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रंजन सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के लिए ये साल बेहद दुखद रहा है। पिछले कुछ महीने में कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता रंजन सहगल का शनिवार को निधन हो गया। वो 36 साल के थे। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। रंजन अपने होम टाउन पंजाब के जीरकपुर में थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चंडीगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
रंजन सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार की सुबह रंजन की तबीयत अचानक बिगड़ी जिसके बाद उन्हें पीजीआई ले जाया गया। वेंटिलेटर की डिमांड की गई लेकिन तुरंत वेंटिलेटर न मिल पाने से कुछ ही देर में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रंजन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मुंबई में अकेले होने की वजह से वो वापस अपने होम टाउन लौट आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
रंजन सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
सांस लेने में परेशानी होने पर रंजन का कोविड टेस्ट भी कराया गया, जो निगेटिव आया था। उनके निधन से बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रंजन ने टीवी और बॉलीवुड के अलावा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी काम किया है। 

4 of 5
रंजन सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
रंजन सहगल ने थियेटर से फिल्मी दुनिया तक का सफर तय किया। उन्होंने पढ़ाई लिखाई चंडीगढ़ से की। रंजन सहगल टीवी शो क्राइम पेट्रोल, रिश्तों से बड़ी प्रथा, सावधान इंडिया के अलावा शाहरुख के साथ फिल्म जीरो, रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय संग फिल्म सरबजीत में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीरो फिल्म का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
रंजन के स्कूली दिनों में ही उनके पिता की मौत हो गई थी। कॉलेज के दिनों वो खुद ही पार्ट टाइम काम करके पैसे कमाते थे। कॉलेज में पढ़ते हुए रंजन ने थियेटर ग्रुप ज्वॉइन कर लिया और यहीं से उनके अभिनय के सफर की शुरुआत हो गई। साल 2014 में रंजन ने आर्टिस्ट नव्या छाबड़ा से शादी लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों का तलाक हो गया।  

लंदन से लौटकर मुंबई में भिड़ेगा 'खिलाड़ी', इस दिन शुरू होने जा रही फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें