फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू से पहले ही सारा अली खान से हो गई बड़ी गलती, अब दिन रात काटनी होगी 'सजा'

Sun, 03 Jun 2018 07:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan gym look
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का करिअर लॉन्च होने से पहले ही विवादों में घिरा हुआ है। अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' में उनका डेब्यू निर्माता-निर्देशक के झगड़े में उलझ गया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan
'केदारनाथ' के बाद उन्होंने डेब्यू के लिए करन जौहर की 'सिंबा' साइन की तो मामला अदालत में पहुंच गया क्योंकि सारा का काम संभालने वाली एजेंसी ने सारा की शूटिंग डेट्स दोनों फिल्मों को दे दी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan gym look
अभिषेक कपूर ने जब सारा की तारीखों पर दावा किया तो मध्यस्थों की मदद से कोर्ट के बाहर मामला सुलझाया गया। अब खबर है कि सारा की दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ मुंबई में चलेगी और वह डबल शिफ्ट में काम करेंगी। 

 

4 of 5
सारा अली खान
इस तरह आने वाले दिनों में सारा के 'केदारनाथ' और 'सिंबा' के सैट की तस्वीरें और वहां से खबरें साथ-साथ आएं तो आश्चर्य मत कीजिएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan
जानकारों को सारा की हालत पर तरस आ रहा है क्योंकि वह अपना काम संभालने वाली एजेंसी की गलती की सजा भुगतेंगी। ऐसे समय जबकि ऐक्टर साल-साल भर तैयारी करके महीनों आराम से शूट करते हैं, सारा को दो-दो फिल्मों की शूटिंग का बोझ साथ-साथ उठाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें