एक महानायक डॉ बीआर अंबेडकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहानी में आया नया मोड़
टीवी के धारावाहिक 'एक महानायक डॉ बीआर अंबेडकर' (Ek Mahanayak Dr B R Ambedkar) में भीमराव के घर में तो कुछ घटनाएं घट ही रही हैं लेकिन अब वह शो के किरदार भास्कर की भाभी माधवी को इंसाफ दिलाने पर भी आमदा है। भास्कर के पिता शंभू उसकी शादी दहेज के लालच में मंजुला से करवाना चाहते हैं। लेकिन माधवी की सलाह पाकर भास्कर शादी से मना कर देता है। इस बीच माधवी अपनी जान गंवा बैठती है। हालांकि, भास्कर को अपने माता-पिता की साजिश का पता चल जाता है और भीमराव को भी अंदाजा हो जाता है कि कुछ तो गलत हुआ है। इसलिए, वह भी माधवी को न्याय दिलाने का फैसला करता है। भास्कर का किरदार निभा रहे अभिनेता आदित्य कोनर कहते हैं, 'भास्कर के फैसले को बदलने में माधवी एक प्रमुख भूमिका निभाती है और उसकी मंजुला के नजरिए से चीजों को समझने में मदद करती है। अब भीमराव में उसे न्याय दिलाने का फैसला किया है।'