फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर-सारा सहित ये हैं बॉलीवुड के सौतेले भाई-बहन, जिनके बीच है जबरदस्त बॉन्डिंग

Thu, 15 Aug 2019 08:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सारा-तैमूर, अर्जुन-जाह्नवी - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षाबंधन के त्योहार पर बॉलीवुड सितारे भाई-बहन के साथ की तस्वीरें शेयर करते हैं। इनमें से कुछ रिश्ते तो ऐसे है जो सगे भाई-बहन नहीं हैं लेकिन उनका प्यार देखते ही बनता है। रक्षाबंधन के मौके पर चलिए बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सौतले भाई-बहनों के बारे में बताते हैं जिनके बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है।
विज्ञापन

2 of 6
सारा अली खान और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं करीना और सैफ के लाडले तैमूर की। तैमूर के फैंस की संख्या अभी से लाखों-करोड़ों में है। पिछले साल तैमूर की सौतेली बहन सारा अली खान ने उन्हें राखी बांधी तो तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर में सारा तैमूर को टीका लगाते हुए नजर आई थीं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा की बॉन्डिंग करीना कपूर से काफी अच्छी है।
विज्ञापन

3 of 6
अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी, खुशी - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना से दो बच्चे हैं अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। जबकि बोनी और श्रीदेवी से दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं। पहले अर्जुन और जाह्नवी-खुशी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद उनके बीच दूरियां खत्म हो गईं। अर्जुन कपूर कई मौकों पर बड़े भाई की तरह जाह्नवी और खुशी का ध्यान रखते हुए नजर आते हैं।

4 of 6
पूजा भट्ट, आलिया भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट की दोनों बेटियों आलिया और पूजा के बीच भी स्पेशल बॉन्डिंग है। महेश भट्ट और सोनी राजदान की दो बेटियां हैं- आलिया और शाहीन। जबकि महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट से पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। कई इवेंट्स में आलिया और पूजा को एक साथ देखा जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
किरण राव, इरा खान, आमिर खान, आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान और किरण राव के बेटे आजाद अपनी क्यूटनेस से सभी को मात देते हैं। आजाद और आमिर की बेटी ईरा से खूब बनती है। आमिर की पहली पत्नी रीना से दो बच्चे ईरा और जुनैद हैं। किरण और रीना को भी कई मौकों पर साथ देखा गया है। दोनों की साथ की तस्वीरें काफी सुर्खियों में रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहिद कपूर, ईशान खट्टर, नीलिमा अजीम - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान खट्टर, शाहिद कपूर सौतेले भाई हैं। पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद हैं। जबकि राजेश खट्टर और नीलिमा के बेटे ईशान हैं। ईशान तो अक्सर शाहिद के घर आते-जाते रहते हैं। शाहिद के दोनों बच्चों के साथ भी ईशान की खूब बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें