फिल्म जगत में बहुत ही कम समय में नवाब खानदान की बेटी सारा अली खान ने अपनी एक अलग पहचान और खास जगह बना ली है। सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से अपना करियर शुरू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा सकी, लेकिन सारा लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में जरूर कामयाब हुईं। फिल्मों की तरह ही सोशल मीडिया पर भी सारा काफी सक्रिय हैं और वो वहां भी अपने जोक्स और अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने से बिल्कुल नहीं चूकतीं। एक बार फिर सारा सुर्खियों में आ गई हैं।
दरअसल, हाल ही में सारा ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ साथ सारा ने अपने मम्मी पापा यानी सैफ अली खान और अमृता सिंह से माफी भी मांगी है। इतना ही नहीं, सारा ने यह तक भी कह दिया कि नाक काट दी मैंने। क्या है ये पूरा मामला? आइए जानते हैं आखिर सारा ने ऐसा किया क्या है जो उन्हें अपने मम्मी पापा से माफी मांगनी पड़ रही है।