फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिवस: महिलाओं की आवाज में भी गा लेते थे किशोर कुमार, मधुबाला के प्यार में इस्लाम कबूल कर बने करीम अब्दुल

विज्ञापन
1 of 7
किशोर कुमार - फोटो : अमर उजाला
किशोर कुमार को जितनी महारथ अभिनय में हासिल थी उतनी ही अच्छी आवाज के भी वो धनी थे। उनके गाए हुए नगमे आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज किशोर दा का जन्मदिन है। मध्यप्रदेश में जन्मे किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। बॉलीवुड में कई सिंगर्स आए और गए लेकिन किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है। साल 1946 में आई फिल्म शिकारी में पहली बार किशोर कुमार ने अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके भाई अशोक कुमार भी थे।

जिनके लिए गाया वो हो गए अमर
हिंदी गानों के अलावा किशोर कुमार ने बंगाली और तमिल भाषाओं में भी कई ब्लॉकबस्टर हिट गानें दिए। किशोर कुमार ने जिन हीरो के लिए गाया, वो अमर हो गए। अब इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि किशोर कुमार क्या थे। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 7
मधुबाला और किशोर कुमार - फोटो : Twitter
वैसे तो किशोर कुमार के कई किस्से हैं लेकिन मधुबाला संग उनका रिश्ता कुछ खास था। खास इसलिए क्योंकि मधुबाला से जिस वक्त किशोर कुमार को प्यार हुआ वो दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। लेकिन प्यार पर किसका जोर चलता है। मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने इस्लाम कुबूल कर लिया था। मुस्लिम होने के बाद किशोर कुमार ने अपना नाम करीम अब्दुल रख लिया था।
विज्ञापन

3 of 7
kishore kumar second wife madhubala
किशोर कुमार जब मधुबाला के इश्क में गिरफ्त हुए उस वक्त वो शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी रोमा से उनके रिश्ते तल्ख हो चले थे। इधर प्यार में चोट खाईं मधुबाला को भी किसी ऐसे शख्स का इंतजार था जो उनसे प्यार करे। उनकी परवाह करे। दोनों ने 1960 में शादी कर ली। शादी से पहले भी किशोर कुमार को मधुबाला की बीमारी के बारे में पता था। 27 साल की मधुबाला के दिल में छेद पाया गया था। वो बीमार रहने लगी थीं।

4 of 7
Madhubala, kishore kumar - फोटो : Social Media
किशोर कुमार मधुबाला को इलाज के लिए लंदन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब देते हुए कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा मधुबाला एक से दो साल ही जी पाएंगी। हालांकि डॉक्टरों के हाथ खड़े करने के बाद भी नौ साल तक मधुबाला जीवित रहीं लेकिन जीवन के आखिरी नौ साल उन्होंने बेहद एकाकी में गुजारे। किशोर कुमार और मधुबाला की शादी 10 साल चली।
विज्ञापन

5 of 7
किशोर कुमार
मधुबाला के बाद किशोर कुमार ने योगिता बाली और लीना चंदावरकर से शादी की। आपको जानकर हैरानी होगी कि किशोर दा महिलाओं की आवाज में भी गाना गा लेते थे। एक लड़की भीगी भागी सी में किशोर ने लड़की की आवाज में गाना गाया था।
विज्ञापन

6 of 7
किशोर कुमार - फोटो : Social Media
वैसे तो किशोर कुमार कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे लेकिन भाई के कहने पर उन्हें एक्टिंग में आना पड़ा। साल 1946 में आई फिल्म शिकारी में पहली बार किशोर कुमार ने अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके भाई अशोक कुमार लीड रोल में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आनंद फिल्म - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म आनंद तो आपको याद ही होगी लेकिन इस फिल्म में दरअसल राजेश खन्ना नहीं बल्कि किशोर कुमार को कास्ट किया जाना था लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि ये फिल्म किशोर कुमार के हाथ से निकलकर राजेश खन्ना के दामन में आ गिरी। और इस फिल्म ने जो इतिहास रचा वो तो आपको मालूम ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें