फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की अस्पताल के बाहर वायरल हुई तस्वीरें, जानें क्या है वजह

Sun, 25 Aug 2019 12:01 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में हैं। जिसकी वजह है दोनों के रिलेशनशिप की खबरें। ऐसे में एक बार फिर दोनों एक साथ नजर आए लेकिन इस बार एक अस्पताल के बाहर। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कार्तिक आर्यन के पिता अस्पताल में हैं और उन्हीं से मिलने के लिए एक्टर के साथ पहुंची सारा अली खान। हालांकि कार्तिक के पिता अस्पताल में क्यों भर्ती हैं इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्सर सारा और कार्तिक एक साथ स्पॉट होते हैं। हाल ही में सारा के बर्थडे पर  कार्तिक सारा से मिलने बैंकॉक पहुंच गए थे। जहां वो वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नबंर 1 का शूट कर रही हैं। इस दौरान कार्तिक ने सारा को प्रिंसेस बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था।

पढ़ें: सारा खान नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए कार्तिक, देखें वायरल वीडियो

4 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
गौरतलब है कि सबसे पहले सारा ने करण जौहर के शो में कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। वहीं बात में रणवीर सिंह ने पहली बार कार्तिक और सारा को मिलवाया था। दोनों की पहली मुलाकात का भी वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

पढ़ें: एयरपोर्ट पर सारा अली खान ने किया कुछ ऐसा काम, तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए ऋषि कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास भूल भूलैया 2, जान्हवी के साथ दोस्ताना 2, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' फिल्में हैं। इसके साथ ही कार्तिक ने सारा के साथ इम्तियाज अली की फिल्म का शूट भी जल्द ही खत्म किया है।

पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट पर इस अंदाज से सारा के गले मिले कार्तिक, चंद पलों में वायरल हुआ वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें