फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: अभिनेत्री ने साझा की मिस्ट्री मैन की तस्वीर, घुंघराले बालों वाले शख्स ने फैंस के बीच मचाया हंगामा

Fri, 19 Feb 2021 12:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान फिल्मों में तो अपना जलवा बिखेर ही रही हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी वो काफी सक्रिय रहती हैं। सारा अली खान की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच झट से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जो फैंस के बीच खलबली मचा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खानः मिस्ट्री मैन - फोटो : Instgram
दरअसल सारा ने जो तस्वीर साझा की है वो खुद उनकी नहीं बल्कि एक मिस्ट्री मैन की है। इस तस्वीर में एक शख्स खड़ा दिख रहा है जिसका चेहरा नहीं नजर आ रहा है। उनके बाल घुंघराले हैं और शरीर काफी फिट दिख रहा है। उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कोई अभिनेता हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
हालांकि चेहरा ना नजर आने से फैंस के अंदर उत्सुकता बढ़ गई है। शख्स ने लाल रंग की टीशर्ट पहनी है और उस पर लिखा  है 'IGGY 7'। इस तस्वीर के साथ सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, 'अंदाजा लगाइए कौन वापस आ गया है'। फैंस इस शख्स की शक्ल तो नहीं पहचान पा रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ये कोई और नहीं बल्कि सारा के भाई इब्राहिम हैं। वहीं कुछ लोग सारा के अफेयर के कयास भी लगा रहे हैं।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram - saraalikhan95 Verified
अब सारा के इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा तो खूब लगा रहे हैं, लेकिन असल में ये शख्स कौन है इस बात का खुलासा सारा अली खान कर सकती हैं। हाल ही में सारा और दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने इस पल को फैन मोमेंट बताया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार, सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार 'कुली नंबर 1' में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके हीरो वरुण धवन थे। वरुण और सारा की फिल्म को तो दर्शकों से बहुत तारीफ नहीं मिली, लेकिन इनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। सारा बहुत जल्द अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें