फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: इतिहास की जानकारी में पापा सैफ को टक्कर देती हैं सारा, बोलीं- रोम के म्यूजियम..

Tue, 12 Jul 2022 05:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार हैं। अपने शानदार अभिनय और लुक्स से उन्होंने कम ही समय में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। सारा अपने परिवार को भी बराबर महत्व देती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से इसकी झलक मिलती है। अपने पिता सैफ अली खान से उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। एक हालिया बातचीत में सारा अली खान ने अपने पिता के साथ बॉन्डिंग पर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने बताया कि फिल्मों के अलावा इतिहास और किताबों को लेकर भी दोनों की पसंद काफी ज्यादा मिलती है।
विज्ञापन

2 of 4
सारा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : Instagram
मीडिया के साथ हुई एक हालिया बातचीत में सारा ने बताया कि इतिहास में उन्हें और उनके अब्बा सैफ को खूब दिलचस्पी है। इतिहास से जुड़ी किताबें दोनों खूब चाव से पढ़ते हैं। पुरानी बातें याद करते हुए सारा ने कहा, 'बड़े होने पर मैंने महसूस किया कि मेरे पिता की इतिहास में काफी रुचि है। हम एक साथ रोम और फ्लोरेंस भी घूमकर आ चुके हैं।' सारा ने आगे बाताया कि रोम में रहते हुए हम दोनों ने कोई म्यूजियम नहीं छोड़ा था। हम ढूंढ-ढूंढ कर हर म्यूजियम देखकर आए थे, क्योंकि हम दोनों ही इतिहास के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
इतना ही नहीं, किताबें पढ़ते हुए भी सारा और सैफ एक-दूसरे को यह बताना नहीं भूलते हैं कि वह कौन-सी किताबें पढ़ रहे हैं। अच्छी लगने पर सुझाव भी देते हैं। सारा ने बताया कि उनके पिता सैफ ने उन्हें लियो टालस्टाय का उपन्यास 'अन्ना कारेनिना' पढ़ने का सुझाव दिया था। इसके अलावा सैफ ने उन्हें प्राचीन यूरोप के महान रचनाकार होमर की महाकाव्य रचनाएं ओडेसी पढ़ने का भी सुझाव दिया। 
विज्ञापन

4 of 4
सैफ अली खान, सारा अली खान - फोटो : Social Media
काम की बात करें तो सारा आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आईं थीं। फिलहाल उनके पास कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। जल्द ही वह लक्ष्मी उटेकर की फिल्म में विकी कौशल के साथ नजर आएंगी। अभी इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें