कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, एक न्यूज पोर्टल ने फैंस से कटरीना कैफ से जुड़ा एक सवाल किया था। फैंस से पूछा गया कि कटरीना कैफ क्यों लाइमलाइट से दूर है? इस पर फैंस ने अपने अलग-अलग जवाब दिए। इस सवाल का जवाब देते हुए कई फैंस ने अंदाजा लगाया है कि कटरीना कैफ मां बनने वाली हैं। एक फैन ने लिखा, 'शायद वह प्रेग्नेंट हैं और उन्हें आराम की जरूरत है।' दूसरे ने लिखा, 'कटरीना प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वह अपनी प्रेग्नेंसी का एलान भी करेंगी।' इसी तरह बाकी फैंस ने भी कटरीना को प्रेग्नेंट बताते हुए लिखा है कि वह अभिनेत्री को काफी ज्यादा याद कर रहे हैं।