फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान को याद आए पुराने दिन, इस खास दिन की तस्वीर साझा कर लिखा, 'कभी कभी लगता है...'

Wed, 20 May 2020 01:13 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरों में कैद हैं। बात करें बॉलीवुड सेलेब्स की तो वो भी इन दिनों घर में रहते हुए अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। सभी बॉलीवुड सेलेब्स आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ऐसे में ये सेलेब्स कई पोस्ट फैंस के साझा करते रहते हैं। वहीं अब हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान को भी अपने पुराने दिनों की याद आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : insatgram
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सारा अक्सर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट साझा करती ही रहती हैं। लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सारा अपने पुराने दिनों को खूब याद कर रही हैं। अब सारा को याद आई है अपने ग्रेजुएशन के दिनों की। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें सारा के ग्रेजुएशन डे की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, '19 मई 2016, कभी कभी ऐसा लगता है कि ये कुछ मिनट पहले की ही बात है। कभी कभी लगता है कि ये किसी दूसरे जीवन काल की बात है।'
 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
सारा की इन तस्वीरों को उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं। बता दें कि सारा अली खान ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। साल 2016 में ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद सारा ने फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने साल 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। इसके बाद सारा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। वहीं हाल ही में सारा अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म ने खासा नाम नहीं कमाया। अब सारा वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं. वन' में नजर आने वाली हैं।

पढ़ें: ICU में एडमिट 'ससुराल सिमर का' के अभिनेता की मदद के लिए आगे आए फिल्ममेकर हंसल मेहता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें