फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस साल की पहली फिल्म से ऐन पहले उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी की तरफ से भेजे गए तलाक के नोटिस को लेकर भी फिल्म इंडस्ट्री में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई साल से रिलीज की राह तक रही इस फिल्म की रिलीज से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने गांव मुजफ्फरनगर के बुढाना पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने मंगलवार को अपना 46 वां जन्मदिन मनाया लेकिन उनके बेटे ने उनसे दूर अपना पांचवां जन्मदिन अपनी मां के साथ मनाया।