फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मुस्कान के लिए इस शख्स को बेहद खास मानती हैं सैफ की बेटी सारा, तस्वीर शेयर कर खोला रोज

Sun, 07 Jul 2019 09:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर मां अमृता सिंह, भाई इब्राहिम के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से सारा ने इब्राहिम के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है जो काफी सुर्खियों में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sara Ali Khan,Ibrahim Ali Khan - फोटो : social media
सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ये भाई-बहन हंसते हुए एक-दूसरे को देख रहे हैं। सारा ने ये तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- 'मैं मुस्कुराती हूं क्योंकि तुम मेरे भाई हो, मैं हंसती हूं क्योंकि इसके लिए तुम कुछ नहीं कर सकते।' 

विज्ञापन

3 of 5
Sara Ali Khan, Ibrahim - फोटो : social media
सारा अली खान के फैंस भाई-बहन की इस प्यारी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए तस्वीर की तारीफ भी कर रहे हैं। अक्सर अपने भाई के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करने वाली सारा ने हिंदुस्तान को दिए अपने एक इंटरव्यू में इब्राहिम के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनका भाई भी अपने पिता की तरह एक एक्टर बनना चाहता है। 

4 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : social media
वहीं सारा अली खान ने हाल ही में निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म की लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। इस फिल्म शूटिंग बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हो रही थी। शूटिंग के बाद सभी स्टार्स मुंबई लौट चुके हैं। लेकिन इस बीच सारा अली खान अपनी मां के साथ अमृता सिंह के साथ वेकेशन पर निकल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan kartik aaryan - फोटो : social media
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक फोटो शेयर की थी। तस्वीर में नीचे लिखा था कि 'लंदन युनाइटेड किंगडम'। तस्वीर में मां-बेटी की अच्छी बॉन्डिंग नजर आई। इन दोनों एक्ट्रेस के फैंस उनकी तस्वीरों को पसंद कर जमकर तारीफ भी कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें