Amrita Singh and Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
सारा अली खान ने कहा कि स्कूल लाइफ में उन्हें कभी महसूस नहीं हुआ कि वह किसी कलाकार भी बेटी हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता कलाकार हैं, लेकिन मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं किसी स्टार परिवार के घर में पली-बड़ी। मेरे पिता हमेशा पढ़ाई करने के लिए बोलते थे जबकि मेरे मां विनम्रता की ध्वजवाहक है। इसलिए मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं किसी स्टार परिवार के घर से संबंध रखती हूं और ना ही मैं खुद को एक स्टार के तौर पर देखती हूं।'