फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 साल में 500 से ज्यादा फिल्में कर चुके अनुपम खेर, ये 10 बातें खींचती हैं शख्सियत का खाका

Fri, 06 Mar 2020 07:32 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
अनुपम खेर भारतीय सिनेमा जगत का वह चमकता सितारा है जो पिछले 36 सालों से लगातार जगमगा रहा है। उन्होंने अपने करियर में 500 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। ना सिर्फ फिल्म जगत बल्कि उन्होंने टीवी शोज में भी अपना जादू बिखेरा है। कुछ फिल्मों का निर्माण भी कर चुके अनुपम खेर इन दिनों हॉलीवुड में भारतीय परचम लहरा रहे हैं। 7 मार्च 1955 को जन्मे अनुपम खेर के बारे में आज हम आपको 10 रोचक बातें बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Anupam Kher - फोटो : Social Media
शिमला में जन्म
अनुपम खेर भले खुद को कश्मीरी पंडित कहते हों लेकिन सच यही है कि  उनका जन्म  शिमला के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता पुष्करनाथ खेर शिमला में क्लर्क के तौर पर काम करते थे।  डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के बाद अनुपम ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। उनके पिता की साल 2012 में मृत्यु हो गई थी। वह अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपनी मां के साथ हंसी-मजाक करते हुए वीडियो भी साझा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 11
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
मधुमालती के बाद किरण
अनुपम खेर ने दो शादियां की है। उनकी पहली पत्नी मधुमालती थी। आपसी ताल-मेल ना बैठ पाने और कुछ दूसरी वजहों से दोनों अलग हो गए। जिसके बाद अनुपम ने साल 1985 में अभिनेत्री किरण से शादी की। किरण मुंबई की पहली शादी मुंबई के उद्योगपति गौतम बेरी से हुई और पहली शादी से उनकी संतान सिकंदर खेर हैं। तलाक के बाद किरण ने अनुपम से शादी की।  दोनों मीडिया के सामने अक्सर एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए और तारीफ करते हुए नजर आ जाते हैं।

4 of 11
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
फाकाकशी में गुजरे शुरुआती दिन
अनुपम खेर सिनेमा जगत के उन चुनिंदा कलाकारों में एक हैं जिन्होंने काफी संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल किया है। अभिनय मे रुचि होने की वजह से उन्होंने अपने सफर की शुरूआत दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से की। अभिनय की बारीकियां सीखने के बाद वह मुंबई अपनी किस्मत आजमाने आ गए। शुरुआत में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उस समय उनके खाने और रहने की भी व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने स्टेशनों पर भी कई रातें काटी हैं। लेकिन लगातार कोशिशों के चलते उन्होंने सिनेमा जगत में ताबड़तोड़ फिल्में की और शोहरत हासिल की।
विज्ञापन

5 of 11
Anupam Kher - फोटो : Twitter
पहली ही फिल्म में बजा डंका
अनुपम ने अपने अभिनय के सफरनामे की शुरुआत नाटकों से की थी। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में आगमन नाटक किया था जो काफी मशहूर हुआ। इसके बाद अनुपम  को फिल्मों में पहला मौका साल 1984 में फिल्म सारांश से मिला। इस फिल्म में उन्होंने एक रिटायर्ड बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया था जिसने अपने बेटा एक विमान हादसे में खो दिया था। इस किरदार को निभाते समय अनुपम खेर की उम्र मात्र 28 वर्ष थी। इस फिल्म को काफी सराहना प्राप्त हुई थी जिसके बाद यह अनुपम खेर की यादगार फिल्मों में शुमार हो गई।
विज्ञापन

6 of 11
Anupam Kher - फोटो : amar ujala mumbai
500 से भी अधिक फिल्मों में काम
अनुपम खेर ने अपने करियर में अभी तक 500 से भी अधिक फिल्मों में काम कर लिया है और यह सिलसिला अब भी जारी है।  इतनी अधिक फिल्म करने वालों में अनुपम हिंदी फिल्म जगत के चुनिंदा कलाकारों में एक हैं। अपने चार दशक के करियर में उन्होंने प्रत्येक जॉनर की फिल्में और किरदारों में हाथ आजमा लिया है। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में दिल, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, एमएस धोनी, हम आपके हैं कौन, जुड़वा, कुछ कुछ होता है, कर्मा, राम लखन, डर और स्पेशल 26 जैसी फिल्में शुमार हैं।  
विज्ञापन

7 of 11
anupam kher
कश्मीरी पंडितों के अगुआ
अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। उन्होंने हमेशा उनके हक के प्रति पुरजोर तरीके से अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने देश के लोगों से इस मुद्दे पर एक साथ आने की अक्सर अपील की है। उनका मानना है कि उनके जैसे लोगों के चलते  लोगों को घाटी में कश्मीरी पंडितों पर हुए अन्याय के बारे में पता है। अनुपम ने  हमेशा ही सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न माध्यमों से विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपना पक्ष रखा है।

8 of 11
anupam kher
टीवी शो और फिल्मों का निर्माण
फिल्मों के अलावा अनुपम खेर टीवी में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने द अनुपम खेर शो:कुछ भी हो सकता है और सवाल दस करोड़ का जैसे शोज किए। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत टीवी शो और कुछ फिल्मों का भी निर्माण किया जिनमें इम्तिहान (1994), बंगाली फिल्म, बारीवाली  (2000), मैंने गांधी को नहीं मारा (2005) तेरे संग (2009) शामिल है।

9 of 11
anupam kher
हॉलीवुड में तगड़ी पैठ
अनुपम खेर सिर्फ हिंदी फिल्म जगत तक ही सीमित नहीं है। वह विभिन्न अमेरिकन और ब्रिटिश सीरीज में नजर आ चुके हैं। जिनमें न्यू एम्स्टर्डम, मिसेज विल्सन जैसी सीरिज शामिल है।  वह इन दिनों अपना ज्यादातर समय अमेरिका में ही बिता रहे हैं। उनके शोज को वहां खूब शोहरत प्राप्त हो रही है।

10 of 11
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter
बीजेपी के समर्थक
अनुपम खेर खुलकर अपना समर्थन बीजेपी पार्टी के प्रति जाहिर करते हैं। उन्होंने बीते कुछ सालों में खुलकर सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया है। वह मीडिया से लेकर विभिन्न कार्यक्रमों में अपना पक्ष रखने से कभी नहीं हिचकते हैं। यहां तक कि इन दिनों अमेरिका में रहने के बावजूद वह वीडियो संदेश के माध्यम में देश से जुड़े मुद्दों पर अपना संदेश साझा करते हैं। उनकी पत्नी भी बीजेपी से ही सांसद हैं।
विज्ञापन

11 of 11
Naseeruddin shah- Anupam kher
नसीरुद्दीन शाह से टकराव
नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। उनकी और अनुपम खेर की सोशल मीडिया पर हाल ही में दिलचस्प जंग दिखी है। नसीर ने कहा था, 'अनुपम खेर जैसे लोग काफी मुखर रहे हैं और मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। वह जोकर हैं और एनएसडी और एफटीआईआई का कोई भी उनका समकालीन यह बात कह सकता है।' इस पर अनुपम खेर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'इनमें से किसी ने भी आपके बयान को गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वर्षों से जिन पदार्थों का सेवन आप कर रहे हैं यह उसी का नतीजा है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें