फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो में सारा अली खान का दिखा 'देसी' अंदाज, फैंस को कराए भारत दर्शन

Wed, 27 May 2020 05:15 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे घर पर ही समय बिता रहे हैं। ऐसे में वो भी सोशल मीडिया पर थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज साझा कर काम चला रहे हैं। अभिनेत्री सारा अली खान ने अपना ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अलग- अलग राज्यों के अपने अनुभव दिखाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "नमस्ते दर्शकों, लॉकडाउन के दौरान। एपिसोड 1: भारत 'स्टेट' ऑफ माइंड।" वीडियो की शुरुआत में सारा बिहार में हैं, जहां वो अपने सिर पर घास की पोटली रखकर घूमती हैं। इसके बाद सारा राजस्थान में ऊंट की सवारी करती हैं। वीडियो में सारा की मां अमृता सिंह भी नजर आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सारा बनारस की गलियों में भी घूमती दिख रहा हैं। साथ ही उत्तराखंड के पहाड़ों के बीच हेलीकॉप्टर से यात्रा भी करती दिख रही हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में आरती करती नजर आईं। जैसा कि सारा ने लिखा ये एपिसोड एक है यानी आने वाले दिनों में सारा इस तरह के और वीडियो साझा कर सकती हैं।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सारा ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी थी। उन्होंने अपनी दो तस्वीरों के साथ एक पोस्ट साझा किया था। एक तस्वीर सारा के बचपन की थी, वहीं दूसरी तस्वीर अभी की। दोनों ही तस्वीरों में सारा ने दुपट्टा सिर पर ले रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में सारा ने साल 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' से कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस किया था लेकिन इसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। सारा की आने वाली फिल्म वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर वन' है। 

किरण राव की गिफ्ट की हुई साड़ी में दिखीं आमिर खान की बेटी, फैंस ने की तारीफ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें