फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona के बीच सारा अली खान ने घर में ही किया वर्कआउट, फैन्स को दिया 'फिटनेस मंत्र'

Tue, 24 Mar 2020 06:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
कोराना वायरस के खतरे के बीच सभी सेलिब्रिटीज इन दिनों घर पर ही समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में ये फिटनेस फ्रीक सेलेब्स अपनी फिटनेस से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। जिसके चलते कई सेलेब्स घर पर ही वर्कआउट कर रहे हैं। इन सेलेब्स में अब अभिनेत्री सारा अली खान का नाम भी जुड़ गया है। सारा अली खान भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हो गई हैं तभी तो उन्होंने भी घर पर ही वर्कआउट करने की ठान ली है।
विज्ञापन

2 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media
इन दिनों तमाम जिम, मल्टीप्लेक्स, मॉल, स्टोर बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में इन दिनों आम से लेकर खास हर व्यक्ति घर में ही समय व्यतीत कर रहा है। तो वहीं फिटनेस फ्रीक सितारों ने भी घर को ही जिम बना लिया है। सारा अली खान ने भी हाल ही में अपने वर्कआउट के दौरान की एक वीडियो फैन्स के साथ साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan varanasi ganga aarti - फोटो : sara ali khan varanasi ganga aarti
सारा अली खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में सारा ने लिका है, 'मैं जनता कर्फ्यू का समर्थन करती हूं। इसी बीच फिटनेस और मोटिवेशन को भी जरूर फॉलो करें। मैं ईमानदारी से इसे विश्वस्तर पर बनाने का आग्रह करती हूं। घर पर रहें और सुरक्षित रहें।' इसके साथ ही सारा ने आठ एक्सरसाइज भी बताई हैं जिनको आप घर पर भी आसानी से करके फिट रह सकते हैं।
 

4 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : social media
सारा की इस पोस्ट को उनके फैन्स कापी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट को साजा करते ही सोशल मीडिया पर लगातार फैन्स के कमेंट्स आने शुरू हो गए। बता दें कि सारा अकेली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जो इस समय में घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं। सारा से पहले अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी अपना वीडियो साजा किया था। जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आई थीं। तो वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी इन दिनों घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Coolie No 1 - फोटो : instagram
बात करें सारा अली खान के वर्कफ्रंट की तो सारा की आगामी फिल्म की शूटिंग इन दिनों बनारस में चल रही थी। लेकिन कोरोना वावयरस के खतरे के चलते इन दिनों हर फिल्म की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। तो वहीं सारा आने वाले दिनों अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म कूली नंबर 1 में भी नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें