फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना नहीं, अमृता सिंह के ज्यादा करीब हैं सारा, इंटरव्यू में किए निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे

Tue, 11 Dec 2018 05:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली की डेब्यू फिल्म केदारनाथ विवादों के बावजूद बॉक्स आफिस पर बंपर कमाई कर रही हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अमर उजाला डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात की। सारा ने कहा कि मैं अपनी पहली फिल्म को लेकर जितनी उत्साह से भरी हुई थी उतना ही मुझे डर भी था कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आए।
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
फिल्म जगत में करियर शुरू करने को लेकर किसी तरह की घबराहट से दूर नवोदित अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि वह नहीं चाहतीं कि उनको एक ‘स्टार किड्स’ के तौर पर जाना जाए। हालांकि सारा चाहती हैं कि उन्हें अपनी ‘‘मम्मी की बेटी’’ के तौर पर जाना जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan
सारा कहती हैं कि मैं जब छोटी थी तब ही घर में विज्ञापन या गाने की एक्टिंग करती रहती थी। मेरे पापा सैफ अली खान चाहते थे कि मैं अभी पढ़ाई खत्म करूं। हालांकि मेरी राय इस पर अलग थी। फिल्में हमें बहुत कुछ सिखाती हैं। मैं एक्टिंग करते हुए ही बहुत कुछ सीखना चाहती हूं। मुझे हमेशा से ही एक्टिंग करना पसंद है। केदारनाथ के साथ मेरा सपना पूरा हुआ है।

4 of 5
sara ali khan, amrita singh
मेरी मां मेरी फेवरेट हैं मैं जो भी करती हूं उनको वह सब पसंद है, लेकिन वो एक मां होने के साथ-साथ एक अभिनेत्री भी हैं। वह हमेशा मुझसे कहती है कि मैं हमेशा ऐसा काम करूं जो दर्शकों को अच्छा लगे, क्योंकि हम दर्शकों के लिए ही हैं। वह मुझे काफी सारे टिप्स भी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sarta ali khan - फोटो : twitter
सुशांत के साथ काम पर पूछे गए सवाल पर सारा कहती हैं, सुशांत एक बहुत अच्छे एक्टर हैं। यह मेरी पहली फिल्म है। मेरे लिए सब कुछ नया है। सुशांत ने मुझे काफी कुछ सीखने में मदद की है। मेरी हिंदी काफी कमजोर है सुशांत ने मेरी हिंदी सीखने में काफी मदद की। बिग बॉस के घर के बारे में पूछने पर वह कहती हैं कि वह दीपिका को काफी पसंद करती है और वो शो को जीत सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें