फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान ने बताई रात के 3 बजे की सच्चाई, बोलीं-'यह देखना काफी डरावना था'

Wed, 03 Apr 2019 12:45 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
केदारनाथ और सिंबा जैसी दो हिट फिल्में देने के बाद सारा अली खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। सारा अली खान की पॉपुलरिटी में भी काफी इजाफा हुआ है। इंस्टाग्राम पर उनके 80 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अब सारा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : Instagram
दरअसल सारा ने वोग इंडिया के अप्रैल कवर के लिए फोटोशूट कराया था। अब फोटोशूट के दौरान का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया गया है। फोटोशूट में सारा ने समरलुक अपना रखा है, जिसमें उन्होंने व्हाइट और रेड कलर के कॉम्बिनेशन की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है। 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
वीडियो में सारा खान से पूछा गया कि 'उन्होंने आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था?' सारा कहती हैं कि 'मैंने रात को 3 बजे मनोरी (मुंबई) का रास्ता देखने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल किया था। सर्च करने पर मुझे पता चला कि वो जगह 1.5 घंटे की दूरी पर है। यह डरावना था।' 

4 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा से जब पूछा गया कि 'उनका पसंदादा इमोटिकॉन कौन है?' तो उन्होंने बताया कि 'आंखों में स्टार्स लगे इमोटिकॉन मुझे पसंद है।' हाल में सारा को फिल्म केदारनाथ के लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान सारा को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Khan Kartik Aaryan - फोटो : instagram
सारा ने स्पीच के दौरान शाहरुख खान को 'अंकल' कहकर संबोधित किया। इसके बाद किंग खान के फैंस ने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान इन दिनों लव आजकल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें