फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के बाद अब बॉलीवुड के 'खिलजी' से इश्क लड़ाएंगीं सारा, फिल्म से जुड़े किए 5 खुलासे

Fri, 21 Dec 2018 07:46 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sara ali khan - फोटो : twitter
'केदारनाथ' के बाद सारा अली खान की अगली फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को परदे पर आ रही है। कहा जाता है कि पहली फिल्म के बाद दूसरी फिल्म की रिलीज का महत्व ज्यादा होता है। सारा अली खान दूसरी फिल्म को लेकर किसी तरह के प्रेशर से साफ तौर पर मना करती हैं। सारा से उनके करियर को लेकर 5 सवाल।
विज्ञापन

2 of 6
sara ali khan and ranveer singh - फोटो : twitter
'सिंबा' एक एक्शन फिल्म है और इस तरह की फिल्म में हीरोइन के लिए बहुत बड़ा मौका नहीं माना जाता। आपकी प्रतिक्रिया?
मैं इन बातों को नहीं मानती। 'सिंबा' में सिर्फ एक्शन नहीं है। एक्शन के साथ-साथ मनोरंजन का यह पूरा पैकेज है। मेरा रोल भी इसमें कम अहम नहीं है। यह बात फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
Simmba - फोटो : twitter
कुछ दिनों पहले तक माना जा रहा था कि 'सिंबा' आपकी लांचिंग फिल्म होगी...
यह सब अब अतीत की बातें हैं, जिनको लेकर कुछ सोचने का मतलब नहीं है। मेरे लिए दोनों फिल्में महत्वपूर्ण हैं और दोनों में अपने काम को लेकर मैं खुश हूं। इसके अलावा बाकी किसी बात को लेकर मैं ज्यादा नहीं सोचती।

4 of 6
Simmba - फोटो : twitter
'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ लड़की 'आंख मारे..' के नए वर्जन को लेकर किस तरह का रिस्पांस मिल रहा है?
यकीन से कहीं ज्यादा बढ़िया रिस्पांस मिला है। मैं खुश हूं कि हमारी मेहनत रंग लाई है। गाना तो हिट हो गया, अब फिल्म की बारी है।
विज्ञापन

5 of 6
सिंबा - फोटो : File Photo
रोहित शेट्टी के निर्देशन को आपका अनुभव कैसा रहा?
वह बहुत बड़े डायरेक्टर हैं। उनकी फिल्म में काम करना मेरे लिए सपने जैसा था और ये मेरी खुशकिस्मती है कि ये सपना इतना जल्दी सच हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Simmba - फोटो : twitter
रणवीर सिंह का साथ कैसा रहा?
वह इतने मस्तमौला इंसान हैं कि सेट पर वक्त कैसे निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। सेट पर शूटिंग से पहले वो जितनी मस्ती करते हैं, एक बार कैमरा आन होने के बाद वे पूरी तरह से बदल जाते हैं और सीन में डूब जाते हैं। रणवीर और रोहित सर के साथ मुझे हर पल इस फिल्म से बहुत कुछ सीखने को मिला, जो मेरे भविष्य के लिए बहुत उपयोगी रहेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें