अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म केदारनाथ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है। फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में सारा और सुशांत के बीच कई किंसिंग सीन देखने को मिले जिनपर विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : file photo
केदारनाथ के अलावा सारा अली खान की फिल्म सिंबा भी चर्चा में है। यह फिल्म 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिंबा के प्रमोशन में जुटी सारा अली खान ने फिल्मों में बिकनी और किसिंग सीन देने को लेकर बड़ी बात बोली है। मीडिया ने सारा अली खान से पूछा कि क्या वह आने वाली फिल्मों में बिकनी पहनेंगी और किसिंग जैसे बोल्ड सीन देंगी..??
विज्ञापन
3 of 5
SARA ALI KHAN
- फोटो : self
इस बात का सारा ने घूमा-फिराकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा- मैंने अभी सोचा नहीं है कि फिल्म में मैं कभी बिकनी पहनुंगी या कोई बोल्ड सीन करूंगी। इसके बाद सारा अली खान ने कहा है कि वह वही करेंगी जो दर्शक के नजरिए से अच्छा होगा। इसके अलावा सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि फिल्म केदारनाथ 13 दिन बाद भी फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'केदारनाथ ने रिलीज के पहले हफ्ते 42.16 करोड़ जुटाए थे। वहीं दूसरे शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 3.75 करोड़, रविवार को 5.25 करोड़, सोमवार को 2 करोड़ और मंगलवार को 1.90 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल 57.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।' माना जा रहा है बुधवार को इसकी कमाई 1.50 करोड़ तक हो सकती है।
बात करें सारा अली खान की दूसरी फिल्म सिंबा की तो इसमें उनके साथ अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। दर्शकों और रणवीर सिंह के फैंस को सिंबा का ट्रेलर काफी पसंद आया है। अब तक फिल्म के तीन गाने भी रिलीज हो चुके हैं। जिसे दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।