फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन में ही 500 करोड़ के क्लब में पहुंची 2.0, बॉक्स आफिस पर तोड़ डाले दो रिकॉर्ड

Thu, 20 Dec 2018 02:29 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0
फिल्म 2.0 को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं। वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और खिलाड़ी अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के आगे किसी दूसरी फिल्म का टिकना मुश्किल हो रहा है। तीसरे हफ्ते भी 2.0 कई फिल्मों के लिए चुनौती बनकर टिकट काउंटर पर टिकी हुई है। आगे की स्लाइड में जानिए, कौन से दो रिकॉर्ड टूटे...
विज्ञापन

2 of 5
2.0 - फोटो : instagram
भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म 2.0 की ओपनिंग शानदार रही थी। फिल्म के हिन्दी वर्जन ने करीब 20 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म 2.0 ने बाहुबली पार्ट 1 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म 500 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है। यही नहीं फिल्म इस साल रिलीज हुई पद्मावत, संजू और ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
MOVIE REVIEW 2.0 - फोटो : self
पहले दिन ही कमाए 100 करोड़: फिल्म 2.0 ने पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म की सफलता को देखते हुए फिल्म को विभिन्न भाषाओं में भी रिलीज किया गया। वहीं पहली बार इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत एक साथ दिखाई दिए थे।

4 of 5
2.0
500 करोड़ के कल्ब में हुई शामिल: रजनीकांत की फिल्म 2.0 को देश में ही नहीं विदेश में भी काफी पसंद किया गया। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और लोगों के दिलों में जगह बनाने में फिल्म सफल रही। फिल्म की ने अभी तक कुल 500 करोड़ की कमाई का आंकडा पार कर लिया है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0 - फोटो : twitter
अक्षय के करियर की सुपरहिट फिल्म: वहीं खिलाड़ी अक्षय बाबू के लिए भी यह फिल्म काफी लकी साबित हुई है। अक्षय इस फिल्म के साथ बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन के लिहाज से पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें