फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रिजेक्ट हो गई थीं सारा अली, वीडियो वायरल तो लोग बोले- 'मैं हैरान हूं'

Sun, 16 Apr 2023 04:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिनकी फैंस जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। अब हाल ही में सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिसमें सारा कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रिजेक्ट कर दिया गया था। अब इस क्लिप पर लोगों के जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा था, 'मुझे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रिजेक्ट कर दिया गया, जो इंग्लैंड में है, जो मेरा सपना था और मैं इसमें प्रवेश नहीं कर पाई और मुझे लगा कि दुनिया इसे खत्म करने जा रही है। उस दिन मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या करना चाहिए। मैंने पागलों की तरह रोते हुए अपनी मां को फोन किया और कहा, मां मुझे ऑक्सफोर्ड से रिजेक्ट कर दिया गया और मुझे नहीं पता कि मुझे क्या करना है।'

इसे भी पढे़ं- Arpit Ranka: 'महाभारत' फेम अर्पित रांका ने 'भोला' को बताया बेस्ड डेब्यू फिल्म, अजय की तारीफ में पढ़े कसीदे
 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली ने आगे कहा, इसके बाद कॉमन ऐप्स आ गए और मैं कोलंबिया में आ गई। इसके बाद तीन साल मैंने न्यूयॉर्क में बिताए, वो तीन साल मेरी जिंदगी के बेहतरीन साल थे।' आगे सारा ने कहा, वो ऑक्सफोर्ड तो नहीं गईं, लेकिन वो कोलंबिया में ज्यादा खुश थीं। सारा के इस वीडियो पर लोग उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, वहां नेपोटिज्म नहीं चलता मेमसाब'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वो ऑक्सफोर्ड से कैसे रिजेक्ट हो सकती हैं, उसके दादा वहीं से हैं...मैं हैरान हूं। इन कमेंट्स के अलावा भी सोशल मीडिया पर लोग उनको जमकर ट्रोल करने पर तुले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह नजर आए थे। हाल ही में उनकी फिल्म गैसलाइट डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें