एक्ट्रेस आलिया भट्ट का फिल्मी करियर काफी शानदार चल रहा है और उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम कर लिया है। साल 2019 में आई फिल्म 'गली ब्वॉय' में आलिया के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था और उससे भी ज्यादा फिल्म में उनके एक ब्वॉयफ्रेंड वाले डायलॉग को काफी पसंद किया गया था। इस डायलॉग को कई लोगों ने अपने अंदाज में बोलने का ट्राई किया था, एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी इसे अपने अंदाज में बोलने की कोशिश की थी। सारा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अंदाज देखकर आप खुश हो जाएंगे।