फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल-माधुरी से शाहरुख-काजोल तक: ये हैं पर्दे पर सुपरहिट फिल्में देने वाली जोड़ियां

Mon, 15 Mar 2021 05:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान, काजोल, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram Fan Page
बॉलीवुड में फिल्में दमदार कहानी और शानदार अभिनय के बल पर चलती है। हालांकि जब दो सितारों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिलती है तो फिल्म की कहानी दर्शकों को और भी मजेदार लगने लगती है। बॉलीवुड में ऐसी एक दो नहीं बल्कि कई जोड़ियां हैं जिन्होंने साथ में सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन जोड़ियों को एक साथ फिल्म में देखना दर्शकों को बहुत अच्छा लगता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही सुपरहिट जोड़ियों के बारे में जिन्हें दर्शक करते हैं बेहद पसंद।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
शाहरुख- काजोल

पर्दे पर शाहरुख खान और काजोल ने बहुत सी फिल्में की हैं। दर्शकों को इनकी जोड़ी काफी पसंद भी आती है। शाहरुख और काजोल एक साथ फिल्म 'कुछ कुछ होता है', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बाजीगर', 'कभी खुशी कभी गम' और 'दिलवाले'में नजर आ चुके हैं। इनकी जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट रही है और आज भी अगर दोनो किसी फिल्म में साथ नजर आ जाते हैं तो फैंस दीवाने हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
राम लखन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनिल कपूर- माधुरी दीक्षित

इंडस्ट्री के फिट एंड फाइन अभिनेता अनिल कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ खूब जमी। दोनों ने करीब 17-18 फिल्मों में साथ काम किया था। अनिल और माधुरी जिस फिल्म में साथ नजर आ जाते वो फिल्म हिट हो जाती। दोनों ने 'राम लखन', 'बेटा', 'तेजाब', 'पुकार', 'खेल', 'जमाई राजा' जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। आखिरी बार अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आए थे।

4 of 6
रेखा अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन- रेखा

पर्दे पर जब भी अमिताभ और रेखा किसी फिल्म में साथ नजर आते थे तो वो फिल्म इनकी केमेस्ट्री की वजह से ही चर्चा में आ जाती थी। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी थीं जिसमें 'सिलसिला', 'मिस्टर नटवरलाल', 'खून पसीना', 'दो अंजाने', 'सुहाग' जैसी 'फिल्में शामिल है। पर्दे पर दमदार केमेस्ट्री दिखाने वाले अमिताभ रेखा की अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी थीं जिससे अमिताभ की शादीशुदा जिंदगी पर बहुत असर पड़ने लगा था। ऐसे में अमिताभ ने रेखा के साथ काम करने से इनकार कर दिया। अफसोस की ये जोड़ी अब कभी पर्दे पर साथ नजर नहीं आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
संजय दत्त-माधुरी दीक्षित

पर्दे पर संजय दत्त ने बहुत सी हीरोइनों के साथ रोमांस किया, लेकिन माधुरी दीक्षित के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। माधुरी और संजय दत्त ने साथ में कई हिट फिल्में दी थी जिसमें 'खलनायक', 'साजन', 'थानेदार' जैसी फिल्में शामिल है। आखिरी बार संजय दत्त और माधुरी दीक्षित फिल्म 'कलंक' में साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Govinda And karishma
गोविंदा- करिश्मा कपूर

गोविंदा और करिश्मा कपूर ने साथ में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। इसमें 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'राजा बाबू', 'हसीना मान जाएगी', 'खुद्दार' जैसी फिल्में शामिल हैं। करिश्मा और गोविंदा का डांस-रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें