फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट का एक डायलॉग बोलते हुए रोने लगीं सारा अली खान, वायरल हो रहा है वीडियो

Mon, 15 Mar 2021 05:37 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट और सारा अली खान - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस आलिया भट्ट का फिल्मी करियर काफी शानदार चल रहा है और उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम कर लिया है। साल 2019 में आई फिल्म 'गली ब्वॉय' में आलिया के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था और उससे भी ज्यादा फिल्म में उनके एक ब्वॉयफ्रेंड वाले डायलॉग को काफी पसंद किया गया था। इस डायलॉग को कई लोगों ने अपने अंदाज में बोलने का ट्राई किया था, एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी इसे अपने अंदाज में बोलने की कोशिश की थी। सारा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अंदाज देखकर आप खुश हो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
एक्ट्रेस सारा अली खान ने बेहद कम समय में अपनी अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। उनकी कोई फोटो या वीडियो पल भर में वायरल हो जाती है। ऐसे ही उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें सारा आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' का ये डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट और सारा अली खान - फोटो : Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा को फिल्म 'गली ब्वॉय' से आलिया भट्ट का एक डायलॉग बोलने के कहा जाता है। इस टास्क को देते हुए कहा जाता है कि इस डायलॉग को उन्हें तीन अलग अंदाज में बोलना है। सारा पहली बार गुस्से में बोलती हैं, 'मेरे बॉयफ्रेंड से गुलुगुलु करेगी तो धोपतुंगी ना उसको।' इसके बाद वो नॉर्मल अंदाज में इसे बोलती हैं और फिर रोते हुए इस डायलॉग को बोलती हैं। जिसे देखकर लोग हंसने लगते हैं।
 

4 of 5
सारा अली खान
सारा अली खान के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे। इसके उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्म 'लव आज कल 2' और 'कुली नं.1' में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो सारा फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देशन आनंज एल राय कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें