फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर के साथ निजी रिश्ते पर पहली बार सारा अली खान का बड़ा खुलासा, बताया कैसी हैं सौतेली मां?

Wed, 06 Mar 2019 06:15 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan Saif - फोटो : twitter
'केदारनाथ' और 'सिंबा' फिल्म से पहचान बनाने वाली सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों काफी कॉन्फिडेंट हैं। सारा की हाल ही में रिलीज फिल्म 'सिंबा' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी है तो वहीं अब उनकी झोली में कई बड़े बजट की फिल्में हैं। इस बीच सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के दौरान अपने और करीना कपूर खान के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kareena Sara Ali - फोटो : twitter
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने यह खुलासा फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू के दौरान किया। इस इंटरव्यू के दौरान जब सारा से पूछा गया कि आप अपनी सौतेली मां करीना कपूर खान के लिए क्या कहना चाहती हैं? इस पर सारा ने कहा - 'मैं हमेशा से करीना कपूर खान की फैन रही हूं। यह मेरे लिए सरप्राइज था कि 'कभी खुशी कभी गम' की 'पू' मेरी सौतेली मां हैं। श्रीदेवी के बाद मैं करीना कपूर की फैन हूं।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
sara kareena - फोटो : file photo
सारा ने आगे कहा - 'रही बात हमारी निजी रिश्ते की तो मैं हमेशा इस बात को लेकर क्लीयर थी कि जो मेरे पापा को खुश रखेगा उससे मैं खुश होंगी फिर चाहे वह कोई भी हो। मैं और करीना दोस्त हैं और हम लोगों के बीच हेल्दी रिश्ता है। मेरे लिए यह सब इसलिए भी आसान हो पाया क्योंकि मेरा पास मां हैं जो मुझे हमेशा अच्छा महसूस कराती हैं। मां ने ही मुझे पापा की करीना से दूसरी शादी के लिए तैयार किया था।'

4 of 5
sara ali khan amrita singh - फोटो : file photo
इसके साथ ही सारा ने कहा - 'अगर आपके पास मां है जो यह कहती है कि ये इयरिंग मत पहनो दूसरी चांद वाली पहनो..इस तरह की सकारात्मक सोच आपको कुछ भी करने के लिए कंफटेबल महसूस कराती है।' काम की बात करें तो इस वक्त सारा अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कार्तिक और सारा की अगली फिल्म का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो अगली फिल्म 'लव आजकल' के रीमेक का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan - फोटो : file photo
वायरल वीडियो में सारा और कार्तिक एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो लव आजकल के रीमेक का ही है। कार्तिक-सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो बहुत ज्यादा साफ नहीं है इसलिए यह कहना मुश्किल है कि ये सारा और कार्तिक ही हैं। कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सारा, कार्तिक को डेट करने की बात कह चुकी हैं। सारा ने एक चैट शो में कहा था कि अगर मौका मिला तो वो कार्तिक को डेट करना चाहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें