सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन मीडिया की सुर्खियों में छाईं रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सारा अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। सारा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में लाल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं, तो कई ऐसे भी हैं,जो उनका यह बोल्ड अंदाज देखकर उन्हे तरह- तरह के सलाह दे रहे हैं।