फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबी ठाठ नहीं सारा के हैं 'देसी अंदाज', कभी बनारस तो कभी हैदराबाद की गलियों में दिखीं घूमती

Tue, 17 Mar 2020 12:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने वाराणसी में गंगा आरती की। सारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान सारा के साथ उनकी मां अमृता सिंह भी साथ थीं। गंगा आरती के बाद सारा बनारस की गलियों में घूमने निकल पड़ीं। सारा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो बाबा विश्वनाथ की गली का है और वो वहां दुकानों से खरीददारी कर रही हैं। नवाबी खानदान से ताल्लुक रखने वालीं सारा इससे पहले भी कई बार आम लोगों की तरह शॉपिंग करती दिखी हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
सारा अपने कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं कि वो केवल ब्रांडेड चीजें ही नहीं खरीदती हैं बल्कि सड़क किनारे लगीं दुकानों से भी सामान खरीदती हैं। सारा की ऐसी ही एक तस्वीर है जिसमें वो जूतियों की दुकान पर पहुंची थीं।
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan amrita singh - फोटो : file photo
साल 2018 में सारा अली खान की एक तस्वीर आई थी जिसमें वो मां अमृता सिंह के साथ शॉपिंग करती नजर आईं। मां-बेटी हैदराबाद के चूड़ी बाजार में देखी गईं। सारा उन दिनों हैदराबाद में फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रही थीं।

4 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : Instagram
एक भीड़-भाड़ भरे बाजार में सारा मुंह ढककर कार्तिक आर्यन के साथ पहुंची थीं। कार्तिक ने ये तस्वीर ईद के वक्त शेयर की थी जिसमें पीछे मस्जिद नजर आ रहा है। कार्तिक-सारा के आस-पास कई लोग भी खड़े हैं जो उन्हें पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
सारा की ये तस्वीर उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले की है। तस्वीर में सारा अपने दो दोस्तों के साथ हैं। वो किसी मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं और दर्शन के लिए इंतजार कर रही हैं।

टॉपलेस फोटोशूट पर ट्रोलर के कमेंट से परेशान हो गई थीं कियारा, मजबूरी में उठाना पड़ा था ये कदम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें