फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से लौटते ही मां के साथ लंदन रवाना हुईं सारा अली खान, ऐसे कर रही हैं एंजॉय

Fri, 05 Jul 2019 11:47 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan and Amrita Singh - फोटो : instagram
सारा अली खान ने हाल ही में निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म की लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। इस फिल्म शूटिंग बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हो रही थी। शूटिंग के बाद सभी स्टार्स मुंबई लौट चुके हैं। लेकिन इस बीच सारा अली खान अपनी मां के साथ अमृता सिंह के साथ वेकेशन पर निकल गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sara Ali Khan and Amrita Singh - फोटो : instagram
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में नीचे लिखा है 'लंदन युनाइटेड किंगडम'। तस्वीर में मां-बेटी की अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
sara alii khan with amrita singh - फोटो : social media
इस तस्वीर में सारा और अमृता दोनों ही सिंपल केजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। अमृता सनग्लासेस में स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं सारा शार्ट्स में नजर आ रही हैं। वे अपने इस लुक में बहुत क्यूट लग रही हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि दोनों काफी एंजॉय कर रहे हैं।

4 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
हाल ही में सारा ने अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने कोस्टार कार्तिक आर्यन और निर्देशक इम्तियाज को लिए एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में कार्तिक आर्यन के लिए लिखा, 'अपने साथ काम करते वक्त मुझे कंफरटेबल फील कराने के लिए शुक्रिया। बिना किसी लालच के मुझे इतना कुछ देने और लगातार मेरा खयाल रखने के लिए भी शुक्रिया। आपके साथ कॉफी से लेकर चाय पीने तक, मैं उम्मीद करती हूं कि ये सब हम लोग फिर से कर पाएंगे। मैं आपको इतना ज्यादा मिस करने वाली हूं जितना आप सोच भी नहीं सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Khan and Imtiaz Ali - फोटो : instagram
सारा ने इम्तियाज अली के साथ काम करने के बारे में भी लिखा, 'फिल्म की शूटिंग खत्म। 66 दिन और कई सारी यादें। मेरे सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद। जिस गर्मजोशी, सब्र और देखभाल से हर दिन आपने मेरी सराहना की, मैं इस चीज को काफी पसंद करती हूं। आपके साथ सेट पर होने से मुझे काफी फायदा मिलता था। मैं इन सब चीजों को मिस करूंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें