बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का जन्मदिन 6 जुलाई को होता है। रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी। ये फिल्म साल 2010 आई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। 'बैंड बाजा बारात' के बाद रणवीर सिंह कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। रणवीर सिंह ने अमेरिका से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की थी।
2007 में मुंबई आकर उन्होंने विज्ञापन कंपनी में बतौर कॉपीराइटर काफी समय तक काम किया। कुछ वक्त तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी किया। 2010 में उन्हें बैंड बाजा बारात ऑफर हुई। केवल रणवीर ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे बहुत से एक्टर रहे हैं जो फिल्मों में आने से पहले एकदम अलग काम करते थे। आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर्स से...
विज्ञापन
2 of 8
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार कहा था कि हो सकता है आने वाले वक्त में वे फैशन डिजाइनर बन जाए। ऐसा मुमकिन भी है क्योंकि हीरोइन बनने से पहले सोनाक्षी कॉस्ट्यूम डिजाइनर ही थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म मेरा दिल लेके देखो में कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे।
विज्ञापन
3 of 8
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : social media
केमिस्ट्री से बीएससी करने वाले नवाजुद्दीन ने एक्टिंग करने से पहले वडोदरा में केमिस्ट की नौकरी की थी। उन्हें वॉचमैन की नौकरी भी करनी पड़ी। नई नौकरी की तलाश में वे दिल्ली आए और नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़ गए।
4 of 8
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन फर्नांडिस फिल्म में काम करने से पहले श्रीलंका के टीवी शो की एंकर थीं। वे 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स खिताब भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार के जीवन संघर्ष के बारे में तो सभी जानते ही हैं। फिर भी आपको बता दें कि बॉलीवुड में हाथ आजमाने से पहले वह वेटर और शेफ का काम किया करते थे।
विज्ञापन
6 of 8
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : file photo
परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी और वे इनवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। भारत लौटने पर उन्होंने यशराज फिल्म स्टूडियो में मार्केटिंग इंटर्न के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने मनीश शर्मा ने अपनी फिल्म लैडीज वर्सेस रिकी बहल में साइन कर लिया।
विज्ञापन
7 of 8
अमीशा पटेल
- फोटो : file photo
अमीषा पटेल ने ग्रेजुएशन के बाद एक कंपनी में इकोनॉमिक एनालिस्ट की नौकरी की थी। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी मैसाच्यूसेट्स से ईकॉनॉमिक्स की पढ़ाई की है। वे ईकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं।
14 साल की उम्र में ही अनाथ हो जाने के कारण अरशद वारसी को 10वीं क्लास के बाद ही स्कूल छोड़ना पड़ा। 17 साल की उम्र से ही उन्होंने आमदनी के लिए घर घर जा कर कॉस्मेटिक्स बेचने का काम किया। इसके बाद उन्होंने फोटो लैब में नौकरी की। डांस में रुचि होने के कारण उन्हें डांस ग्रुप का हिस्सा बनने का मौका मिला और धीऱे धीरे अरशद बॉलीवुड के असिस्टेंट कोरियोग्राफर बन गए।