सारा अली खान और इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आज सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान का जन्मदिन है। ऐसे में इस खास मौके पर सारा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में सारा के साथ उनके भाई इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सारा बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। भाई को बिकिनी तस्वीरों के साथ बर्थडे विश करने के चलते सारा अली खान ट्रोल हो रही हैं।