फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: रणवीर सिंह की 'सिम्बा' के छह साल पूरे होने का सारा अली खान ने मनाया जश्न, शेयर की तस्वीरें

Sun, 29 Dec 2024 09:09 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Ali Khan On Simmba: सारा अली खान ने अपनी एक्शन कॉमेडी फिल्म 'सिम्बा' के छह साल पूरे होने सोशल मीडिया पर फिल्म की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के लाजवाब सींस ने प्रशंसकों का दिल फिर से एक बार जीत लिया है।
 
विज्ञापन
1 of 6
सारा ने शेयर किए सिम्बा के कुछ यादगार पल - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। इसी बीच सारा ने रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिम्बा' की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म सिम्बा के एक सीन में रणवीर सिंह और सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फिल्म सिम्बा की शानदार झलक दिखाई है, जिसमें उनके और रणवीर सिंह के कई शानदार सींस देखकर प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं। यह फिल्म 28 दिसंबर, 2018 में रिलीज हुई थी और आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे छह साल हो गए हैं। इसी मौके पर सारा ने फिल्म के कुछ शानदार पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर प्रशंसकों को सरप्राइज दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस अफसर के किरदार में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में रणवीर सिंह ने तेजतर्रार पुलिस अधिकारी संग्राम भालेराव की भूमिका निभाई थी, जबकि सारा ने उनकी प्रेमिका शगुन की भूमिका निभाई थी। हाई-ऑक्टेन एक्शन, कॉमेडी से लेकर यादगार संगीत तक, फिल्म में सब कुछ मौजूद था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी।

4 of 6
सिम्बा के एक सीन के दौरान सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
काम की बात करें तो सारा अली खान पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ एक आगामी एक्शन कॉमेडी फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। इस नई जोड़ी को एक साथ देखने के लिए प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। 
Kalki 2 Shooting: दीपिका पादुकोण की वजह से होगी 'कल्कि 2' की शूटिंग में देरी? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
विज्ञापन

5 of 6
सिम्बा का एक गाना - फोटो : सोशल मीडिया
बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा की आगामी फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। इस फिल्म को आकाश कौशिक द्वारा निर्देशित किया जाएगा और यह एक अनोखी जासूसी कॉमेडी होने की उम्मीद है। हालांकि, ऐसा पहली बार है जब आयुष्मान खुराना करण जौहर के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिम्बा में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वहीं दूसरी ओर सूरज बड़जात्या कथित तौर पर अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में होंगे। पारिवारिक फिल्म पर काम चल रहा है और इस फिल्म में सारा अली खान और तृप्ति डिमरी में से एक अभिनेत्री आयुष्मान के अपोजिट नजर आएगी। वहीं रणवीर सिंह निर्देशक फरहान अख्तर की आगामी फिल्म डॉन 3 में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें