फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ' की तबाही में पनपा सुशांत-सारा का प्यार, यूजर्स ने दे डाली जाह्नवी कपूर को बड़ी नसीहत

Tue, 30 Oct 2018 06:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kedarnath - फोटो : screengrab from kedarnath teaser
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारानाथ' का टीजर आज रिलीज हो गया। निर्देशक अभिषेक कपूर की यह फिल्म इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आप एक बात तो जरूर कहेंगे कि पहली ही फिल्म से सारा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई हैं। सारा को पहली बार बिग स्क्रीन पर देख फैंस काफी उत्साहित हैं और फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kedarnath - फोटो : screengrab from kedarnath teaser
आइए बताते हैं केदारनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर किस तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में सारा की खूबरसूरती फैंस को लुभा रही है। सारा अली खान की खूबसूरती तो फैंस को लुभा ही रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सारा आप हूबहू अपनी मां अमृता की तरह दिखती हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath - फोटो : screengrab from kedarnath teaser
इतना ही नहीं एक यूजर ने तो श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के बीच चुलना कर दी। यूजर ने लिखा- टीजर देखने के बाद ऐसा लगा कि सारा ज्यादा अच्छी एक्टिंग करती हैं। यूजर्स ने सुशांत सिंह राजपूत के एक्टिंग की भी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- सुशांत सिंह मंझे हुए एक्टर हैं। 
 


 

4 of 5
kedarnath - फोटो : screengrab from kedarnath teaser
टीजर की खास बात ये है कि अपनी डेब्यू फिल्म में ही सारा ने किसिंग सीन दिए हैं। इस किसिंग सीन की इंटेसिटी आंखों में चुभती नहीं और दोनों के बीच मजबूत प्यार का आभास कराती है। टीजर में टैक्स्ट लिखा आ रहा है- इस साल करेंगे सामना प्रकृति के क्रोध का और साथ होगा सिर्फ प्यार...
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath - फोटो : screengrab from kedarnath teaser
सुशांत सिंह और सारा अली खान की ये फिल्म इस साल 7 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हो जाएगी। 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें