फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केदारनाथ’ की शूटिंग पूरी होने पर रैप अप पार्टी, सारा अली खान का नया लुक आया सामने

Mon, 02 Jul 2018 11:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
KEDARNATH
तमाम कानूनी विवादों में फंसी रही सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ आखिरकार पूरी हो गई है। फिल्म में लीड रोल कर रहे सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने फिल्म के निर्माता निर्देशक अभिषेक कपूर और फिल्म की पूरी यूनिट के साथ रविवार की रात मुंबई के एक लाउंज में फिल्म पूरी होने की खुशी में जमकर पार्टी की। 
 
विज्ञापन

2 of 4
KEDARNATH
 इस मौके पर सारा अली खान की खुशी देखने लायक थी। सारा अली खान और सुशांत ने देर रात तक यहां जमकर मस्ती की और फिल्म के बारे में खुलकर बातें की। क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और पूजा फिल्म्स के बैनर तले बनने शुरू हुई इस फिल्म को अब रॉनी स्क्रूवाला और अभिषेक कपूर बना रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
KEDARNATH
इस पार्टी से जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें आप सारा अली ख़ान और सुशांत सिंह राजपूत की बीच एक ज़बरदस्त बॉन्डिंग देख सकते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
KEDARNATH
फिल्म से पहले के प्रोड्यूसर्स के बाहर होने के बाद तमाम कानूनी विवाद चले। सारा अली खान इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की शूटिंग कर रही हैं, जिससे वक्त निकालकर वह इस पार्टी में पहुंची। केदारनाथ इस साल 30 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें