फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी की पार्टी में सबके सामने ये करने लगे परिणीति और सिद्धार्थ, VIDEO वायरल हुआ तो आए ऐसे कमेंट

Mon, 02 Jul 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परिणीति चोपड़ा
हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई का जश्न मनाया गया । आकाश ने देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से सगाई की है । ये पार्टी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में रखी गई थी । 
विज्ञापन

2 of 6
परिणीति चोपड़ा
देश की सबसे बड़ी सगाई में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी । पार्टी में ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित, सचिन तेंदुलकर, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और नव्या नवेली जैसे बड़े स्टार पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 6
परिणीति चोपड़ा
पार्टी में सबकुछ ठीक था लेकिन परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक हरकत से सबका ध्यान उनकी तरफ चला गया । दरअसल, पार्टी में परिणीति और सिद्धार्थ साथ में पहुंचे थे । जब परिणीति कार से उतरीं तभी वो अपनी ड्रेस से परेशान दिखीं ।

4 of 6
परिणीति चोपड़ा
मीडिया को पोज देते वक्त भी वो अपनी ड्रेस को संभालती रहीं । जब उनसे ड्रेस नहीं संभली तो सिद्धार्थ परि की मदद करने आ गए । सिद्धार्थ, परिणीति की ड्रेस ठीक करते हुए कैमरे में भी कैद हो गए । अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 

विज्ञापन

5 of 6
परिणीति चोपड़ा
बता दें कि इस वीडियो के सामने आते ही सिद्धार्थ और परिणीति के फैंस सोशल मीडिया पर कहने लगे कि आप एक-दूसरे को डेट क्यों नहीं करते? तो किसी ने कहा कि आप दोनों फिर से एक साथ कोई फिल्म करो। दोनों ने चार साल पहले फिल्म 'हंसी तो फंसी' में काम किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिणीति चोपड़ा
फिलहाल परिणीति 'संदीप और पिंकी फरार' के अलावा 'नमस्ते इंग्लैंड’ में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों में परिणीति अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी। इसी के साथ वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ में भी काम कर रही हैं । बात की जाए सिद्धार्थ मल्होत्रा की तो वह विक्रम बत्रा की बायोपिक के अलावा ‘शॉटगन शादी‘ में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें