कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लंबे समय से अपनी नजदीकियों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दोनों पहली बार फिल्म 'लव आज कल' में नजर आने वाले हैं। 17 दिसंबर को मुंबई में जुहू के एक सिनेमाघर में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर आने से पहले ही इम्तियाज अली की यह फिल्म अपने पहले पोस्टर के कारण भी चर्चा में थी जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री झलक रही थी। इस पोस्टर के बाद सोशल मीडिया पर फैन द्वारा बनाए गए ट्रेलर की भरमार हो गई। 2 मिनट 54 सेकेंड के फिल्म के ट्रेलर में 1990 और 2020 की प्यार की केमिस्ट्री, बदलाव और खासियत दर्शाई गई है। इस समारोह में सारा और कार्तिक के साथ ही निर्देशक इम्तियाज अली और निर्माता दिनेश विजन और रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार भी मौजूद रहे।