इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर कार्तिक आर्यन दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग करते वक्त की इन दोनों की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बीच उनकी एक और तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर इन दोनों के फैंस हैरान हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन
- फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान और अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें सारा कार्तिक के कंधे पर सिर रखकर सोती हुई दिखाई दे रही हैं। इन दोनों के फैंस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस को यह तस्वीर इतनी पसंद आई है कि इसको अब तक 14 लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। साथ ही कमेंट के जरिए कार्तिक और सारा की तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
इससे पहले कार्तिक और सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था। इस वीडियो की वजह से इन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा। वीडियो में सारा, कार्तिक के साथ बाइक पर सवारी करती हुई नजर आईं।
4 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
हैरान करने वाली बात यह है कि बाइक पर कार्तिक से साथ पीछे बैठीं सारा ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हेलमेट न पहनने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और हेलमेट पहनने की हिदायत देने लगे। यूजर्स पूछने लगे कि बाइक पर बैठी सारा का हेलमेट कहां है?
sara ali khan, kartik aryaan
- फोटो : social media
बीते दिनों सेट से दोनों का एक वीडियो लीक हो गया था। इस वीडियो में कार्तिक, सारा को किस करते नजर आए। ये एक रोमांटिक सीन था। कार्तिक-सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। आपको बता दें कि 'लव आज कल 2' का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं।