फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल की शादी के बाद पहली बार 'कॉमेडी किंग' के घर पहुंचे अक्षय कुमार, तस्वीर ने खोला राज

Sat, 23 Mar 2019 01:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar, kapil sharma - फोटो : social media
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 22 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस बीच अक्षय कुमार अभी भी फिल्म केसरी का प्रमोशन करने में जुटे हैं और अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं जिससे सिनेमाघरों तक ज्यादा से ज्यादा दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
kesari promotion - फोटो : Twitter
फिल्म को प्रमोट करना हो तो टीवी पर भला कपिल शर्मा के शो से अच्छा क्या प्लेटफॉर्म हो सकता है लेकिन अक्षय कुमार कपिल के शो में तो पहुंचे ही साथ ही उनके घर भी गए। अक्षय और कपिल में खूब बनती रही है। इससे पहले भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए जब वो कपिल के शो पर गए तो खूब मस्ती की है। 
विज्ञापन

3 of 5
kesari promotion - फोटो : Twitter
कपिल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। शेयर की गई तस्वीर में अक्षय कुमार के साथ कपिल, उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी नजर आए।

4 of 5
kesari - फोटो : social media
केसरी की बात करें तो फिल्म ने साल की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं लेकिन अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इसकी कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kesari - फोटो : social media
धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें