सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पहली ऐसी स्टार किड हैं जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं । 'केदारनाथ' (Kedarnath) से डेब्यू करने वाली सारा की इस फिल्म में उनके लीड हीरो सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) थे । दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
इसके बाद सारा की रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' (Simmba) भी रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है । अब सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । खबरों के अनुसार, ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
sara ali khan
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जनवरी को सुशांत के बर्थडे को सेलीब्रेट करने के लिए सारा स्पेशली देहरादून से वापस आईं । सारा अपने साथ केक भी लकेकर पहुंचीं । इस खास मौके पर दोनों स्टार्स डिनर डेट पर गए । दोनों की रियल लाइफ केमेस्ट्री देख ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये बॉलीवुड के नए लवबर्ड्स हैं ।
4 of 5
sara ali khan
बता दें कि कुछ दिन पहले सारा ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में बताया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं । बाद में रणवीर सिंह ने सारा और कार्तिक को एक ईवेंट में मिलवाया भी था लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। वहीं अब सारा और सुशांत के एक-दूसरे को डेट करने की खबर चौंकाने वाली है ।
सुशांत सिंह राजपूत का नाम उनकी 'राब्ता' को स्टार कृति सेनन के साथ जुड़ चुका है । इससे पहले सुशांत का अंकिता लोखंडे के साथ ब्रेकअप हो गया था । दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। सुशांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'सोनचिड़िया' है ।