फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा-अनन्या के साथ रात को दिखे कार्तिक आर्यन, 'लुका छुपी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में हुई मुलाकात

Fri, 01 Mar 2019 09:43 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
luka chuppi screening - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के चहेते स्टार बने हुए हैं। बीते साल उनकी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी बेहतरीन कलेक्शन करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल रही। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। खबरें हैं कि इस फिल्म के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। आखिर वो ऐसा करें भी क्यों ना, उनकी डिमांड जो इस वक्त बनी हुई है। अब कार्तिक अपनी नई फिल्म के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने हैं। फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग हुई जिसमें कई सितारे पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
luka chuppi screening - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो फिल्में लुका छुपी और सोनचिड़िया रिलीज हुई है। दोनों फिल्में अलग-अलग विषय पर आधारित हैं ऐसे में माना जा रहा है दर्शकों की प्रतिक्रिया अच्छी मिल सकती है। लुका छुपी जहां लिव इन रिलेशनशिप पर बनी फिल्म है तो वहीं सोनचिड़िया में चंबल के डाकुओं की कहानी को दिखाया गया है। कार्तिक एक बार फिर से लुका छुपी मेें कॉमेडी करते हुए दिखेंगे। इससे पहले की फिल्मों में भी वो इसी तरह के किरदार निभाते हुए दिखे, जहां लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
luka chuppi screening - फोटो : social media
स्पेशल स्क्रीनिंग में सारा अली खान और अनन्या पांडे की बॉन्डिंग एक बार फिर देखने को मिली। सारा ने जहां डेनिम ड्रेस पहन रखा था तो वहीं अनन्या ने शॉर्ट ब्लैक ड्रेस कैरी की थी।

4 of 5
luka chuppi screening - फोटो : social media
फिल्म के दोनों मुख्य किरदार कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अपने परिवार के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे। कृति ने इस दौरान कैजुअल ड्रेस पहना था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
luka chuppi screening - फोटो : social media
फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। यह कहानी लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल पर आधारित है। जो नए-नए हथकंडों से पति-पत्नी होने का सबूत देते रहेंगे। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना भी हैं। पहले फिल्म का नाम मथुरा लाइव रखा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें