फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा और अनंत अंबानी सहित इन सितारों ने खुद को ऐसे किया फिट, पुरानी तस्वीरें देख खा जाएंगे धोखा

Tue, 26 May 2020 11:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अनंत अंबानी, सारा अली खान, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में भी बॉलीवुड सितारे अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। भले ही वो फिल्मों की शूटिंग ना कर रहे हों लेकिन अपनी फिटनेस को लेकर वो पूरी तरह से सजग हैं। आज हम उन सितारों की बात करने वाले हैं जिनका वजन पहले काफी बढ़ा हुआ था और अब वो बिल्कुल फिट हो गए हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही सितारों की तस्वीरें जिन्होंने खुद को 'फैट से फिट' कर लिया।
विज्ञापन

2 of 10
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने अपने बढ़े वजन की वजह से बचपन में सोचा था कि वो कभी अभिनय की दुनिया में नहीं आ सकतीं। उन्हें पिज्जा खाने का काफी शौक था। नतीजा ये रहा कि स्कूल के दिनों में उनका वजन 96 किलो तक पहुंच गया। कॉलेज के दिनों में जब उन्होंने फैसला किया कि उन्हें फिल्मों में ही जाना है तब जाकर उन्होंने वजन घटाना शुरू किया। आज सारा अली खान सिनेमा की फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं।
विज्ञापन

3 of 10
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा तो अपने बढ़े वजन की वजह से कुछ समय तक फिल्मों से दूर रहीं। उन्होंने करीब 28 किलो वजन घटाकर सभी को प्रभावित कर दिया। जब परिणीति 25 साल की थीं, तब उनका वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। हालांकि परिणीति इस में कोई शक नहीं है कि परिणीति ने अपने वजन को कम करने के लिए बहुत मेहनत की है।

4 of 10
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं भूमि पेडनेकर के पहले और अभी के लुक में जमीन- आसमान का फर्क आ गया है। पहली फिल्म के वक्त उनका वजन करीब 75 किलो था। वहीं अब भूमि बिल्कुल स्लिम ट्रिम हैं। भूमि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक लंबे समय बाद जब सार्वजनिक रूप से दिखे तो हर कोई हैरान रह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि अब वो पहले से अधिक फिट दिख रहे थे। सतीश कौशिक ने 25 किलो वजन कम किया। इसके लिए सतीश कौशिक ने अमेरिका में एक डॉक्टर की मदद ली थी और डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट, और वर्कआउट का पालन किया। 
विज्ञापन

6 of 10
गणेश आचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य 200 किलो से अपना वजन 85 किलो तक करने में कामयाब रहे। इसके पीछे उनकी 16 महीने की कड़ी मेहनत थी। उनका लुक पहले से अब काफी बदल गया है।
विज्ञापन

7 of 10
अनंत अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 18 महीने में अपना 108 किलो वजन कम किया। इसके लिए वो ट्रेनर के कहे अनुसार योगा, वेट और फंक्शनल ट्रेनिंग के साथ-साथ हाई इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज भी करते थे। 


 

8 of 10
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
गायक अदनान सामी के वजन को लेकर डॉक्टरों ने तो चेतावनी भी दे दी थी। अदनान ने बताया था कि जब उनका वजन 230 किलो हुआ तो डॉक्टर ने कह दिया था कि उनके पास जीने के लिए छह महीने हैं। ऐसे में उन्हें हर हालत में वजन कम करना था। कड़ी मेहनत के बाद वो अपना वजन 70 किलो तक करने में कामयाब रहे।

9 of 10
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी फिट बॉडी की वजह से अर्जुन कपूर लड़कियों के बीच काफी मशहूर हैं। कई फिल्मों में सिक्स पैक एब्स दिखा चुके अर्जुन कपूर का वजन कभी 140 किलो हुआ करता था जिसके चलते वो हीरो बनने के बारे में सोचते भी नहीं थे। 
विज्ञापन

10 of 10
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जरीन खान आज स्लिम लुक में दिखती हैं लेकिन स्कूल-कॉलेज के दिनों में उनका वजन करीब 100 किलो से ज्यादा था। उन दिनों वो काफी जंक फूड खाया करती थीं। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने वजन कम करने के लिए खूब मेहनत की। नतीजा रहा कि आज वो बिल्कुल फिट दिखती हैं। जरीन ने सलमान खान की फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

Abram Khan Birthday: शाहरुख की कार्बन कॉपी लगते हैं बेटे अबराम, तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें