सपना चौधरी के गाने और डांस के फैंस सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि सभी जगहों पर हैं। सपना के फैंस और फॉलोवर्स उनके हर डांस नंबर का इंतजार करते रहते हैं। सपना चौधरी का कोई भी गाना सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। उनके गाने, म्यूजिक वीडियो और डांस नंबर यूट्यूब पर खूब वायरल होते हैं। सपना के ऐसे तमाम गानें हैं, जिनको फैंस लाखों-करोड़ों बार सुन चुके हैं, फिर भी उनका मन नहीं भरता। तो चलिए आज हम आपको सपना के ऐसे पांच गानों के बारे में बताते हैं।