फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: सपना की स्टेजतोड़ परफॉर्मेंस ने लूटा फैंस का दिल, करोड़ों बार देखे जा चुके हैं ये पांच गानें

Sun, 21 Aug 2022 04:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

 

विज्ञापन
1 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी के  गाने और डांस के फैंस सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि सभी जगहों पर हैं। सपना के फैंस और फॉलोवर्स उनके हर डांस नंबर का इंतजार करते रहते हैं। सपना चौधरी का कोई भी गाना सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। उनके गाने, म्यूजिक वीडियो और डांस नंबर यूट्यूब पर खूब वायरल होते हैं। सपना के ऐसे तमाम गानें हैं, जिनको फैंस लाखों-करोड़ों बार सुन चुके हैं, फिर भी उनका मन नहीं भरता। तो चलिए आज हम आपको सपना के ऐसे पांच गानों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
चटक मटक
सपना चौधरी का गाना चटक-मटक 2020 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने में सपना चौधरी देसी अवतार में घाघरा चोली पहनकर डांस करती नजर आई हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 872 मिलियन बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

3 of 6
सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
तेरी आंख्या का यो काजल
तेरी आंख्या का यो काजल लोगों का सबसे पसंदीदा गाना है। ये सबसे ज्यादा पॉपुलर और देखा जाने वाला डांस नंबर है। साल 2018 में रिलीज हुए इस गाने को अब तक 332 मिलियन बार देखा जा चुका है।

4 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
बदली बदली लागे
इस गाने में सपना चौधरी के साथ विक्की काजल ने स्टेजतोड़ परफॉर्मेंस की है। 2016 में लॉन्च हुए इस म्यूजिक वीडियो को अब तक 323 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना सपना के बिग बॉस में आने से पहले रिलीज हुआ था। 

विज्ञापन

5 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
चेतक
सपना चौधरी का ये गाना 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने को राज मवार ने गाया है। गाने में सपना के साथ मेहर रिस्की ने भी परफॉर्मेंस दी है। चेतक को अब तक 150 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
ठेके आली
ठेले आली में भी सपना ने अपने जबरदस्त डांस से सबका दिल लूट लिया है। विनू गौर द्वारा गाए इस गाने को 112 मिलियन बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें