फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP सांसद से खुद को 'ठुमके वाली' सुन कैमरे के सामने आईं सपना चौधरी, हरियाणवी स्टाइल में दिया जवाब

Tue, 26 Jun 2018 01:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
सपना चौधरी इन दिनों अपने डांस के अलावा कांग्रेस पार्टी को प्रमोट करने को लेकर चर्चा में हैं । हाल ही में उन्होंने सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की । इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि शायद वो कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
अश्विनी चोपड़ा
इसी बीच करनाल से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने सपना पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी । जब सांसद से पूछा गया कि सपना चौधरी कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं तो उन्होंने ठुमके लगाने वाली कहकर संबोधित किया । 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी
सांसद कहते हैं, 'कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।' अब इसके बाद सांसद के इस कमेंट पर सपना का बयान भी सामने आया है ।
 

 

4 of 5
सपना चौधरी
सपना चौधरी ने कहा, 'आपकी मानसिकता झलक गई है । मैं मनोरंजन करती हूं । मैं अपने काम पर फोकस करती हूं । वे वरिष्ठ शख्स हैं, इसलिए मैं उन्हें माफी मांगने को नहीं कहूंगी । अश्विनी चोपड़ा भी मेरे ठुमके देखते होंगे । इसलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया है। मैं तो उन्हें धन्यवाद कहती हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी
बता दें कि जब सपना सोनिया और राहुल से मिलने पहुंची थीं तो उन्होंने कहा था, 'मैं यहां मुलाकात के लिए समय लेने आई थी और मुझे समय मिल गया है ।' हालांकि उन्होंने राजनीति में आने से इंकार कर दिया । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें