हाल ही में सपना चौधरी के भाई करन की शादी बेहद रॉयल तरीके से हुई । इस शादी में बिग बॉस 11 के एक्स कंटेस्टेंट भी इनवाइटेड थे। शादी में अर्शी खान, आकाश डडलानी और महजबीं ने भी शिरकत की। सपना की भाभी रचना भी लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं ।
विज्ञापन
2 of 5
भाई की शादी में सपना चौधरी ने जमकर ठुमके लगाए । शादी के बाद एक ग्रांड रिसेप्शन हुआ। इसमें सपना की भाभी रचना ने लाल कलर की गाउन पहनी हुई थी । सपना के साथ उनकी भाभी भी काफी अच्छी डांसर हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
सपना चौधरी
सपना के भाई की शादी में पूरे परिवार ने जमकर डांस किया । सपना ने हल्दी, शादी और रिसेप्शन पार्टी में जमकर ठुमके लगाए । सपना को स्टेज शो में डांस करते तो आपने खूब देखा होगा । लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैमिली फंक्शन में ठुमके लगाए ।
4 of 5
सपना चौधरी
रिसेप्शन और शादी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है । रिसेप्शन के एक वीडियो में सपना की भाभी भी गजब का डांस करती दिख रही हैं । ऐसा लग रहा है कि सपना की भाभी डांस के मामले में उन्हें भी टक्कर दे सकती हैं ।
शादी के बाद सपना अपने भाई के साथ लाइव भी आई थीं । बता दें कि सपना की बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है । कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग करने के बाद अब उनकी फिल्म 'नानू की जानू' आ रही है ।