फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ रेप पर इस एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान, बोलीं - 'अब बाहर निकलने से भी लगता है डर'

Mon, 16 Apr 2018 01:56 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nivetha Pethuraj
कठुआ और उन्नाव रेप कांड ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आम हो या फिर खास हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर यह सब कब बंद होगा? आखिर देश की बेटियां अपने आप को कब सुरक्षित महसूस करेंगी? कोई हाथ में तख्ती लेकर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रहा है तो कोई सड़क पर उतकर इस गैंगरेप का विरोध कर रहा है। इस बीच तमिल एक्ट्रेल निवेथा पेथुराज ने कुछ विडियो पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया।
विज्ञापन

2 of 5
Nivetha Pethuraj
निवेथा तमिल एक्ट्रेस हैं और कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। निवेथा ने फेसबुक पर एक के बाद एक कई वीडियो शेयर किए यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देख पेरेंट्स से गुजारिश की। निवेथा ने वीडियो में कहा - 'इस समय देश में कई मुद्दों पर बहस छिड़ी हुई है कुछ को काबू में करना मुश्किल है तो कुछ पर आप काबू पा सकते हैं। ऐसा ही एक मुद्दा महिलाओं की सुरक्षा का है।'

विज्ञापन

3 of 5
Nivetha Pethuraj
तमिल एक्ट्रेस निलेथा ने वीडियो में आगे कहा - 'सोशल मीडिया आप अपनी बात को महिलाओं और पुरुषों दोनों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। बचपन में कई सारे बच्चे यौन उत्पीड़न का शिकार हो जाते हैं। इस चीज का मैंने भी सामने किया है। उस वक्त अगर मुझे पता होता कि मेरे साथ क्या हुआ है तो मैं अपने पेरेंट्स को बता सकती थी।' 

4 of 5
Nivetha Pethuraj
निवेथा ने कहा - 'मुझे पता है यह थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन अपने बच्चों को बचपन से ही गुड और बैड टच के बारे में बताइए। मैं बाहर जाने से डरने लगी हूं। यहां तक कि जब कोई पास से भी गुजरता है तो परेशान हो जाती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nivetha Pethuraj
इसके साथ ही निवेथा ने कहा - 'यह बहुत ही खराब स्थिति है।' आपको बता दें, कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसे मार डाला गया। तो वहीं उन्नाव में एक लड़की से बलात्कार किया गया। इन दोनों ही खबरों ने देश में तहलका मचा दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें