फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Chaudhary: सपना चौधरी ने 'नाचण की तोल' गाने पर शेयर किया वीडियो, कहा- जिस जिस ने नाचन का शौक है...'

Wed, 06 Jul 2022 05:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram @itssapnachoudhary
हरियाणा की डांसिंग क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी के के डांस को देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अपने गानों के चलते वह अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका हर गाना लोगों को डांस करने के लिए मजबूर कर देता है। सपना चौधरी का कोई गाना रिलीज हो या फिर स्टेज शो लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। वहीं सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और नई-नई रील्स शेयर करती रहती हैं। अब सपना चौधरी ने अपने हालिया रीलीज हुए गाने 'नाचण की तोल' पर  रील शेयर की है, जिसमें उनके एक्स्प्रेशन देखकर फैंस अपना दिल हार रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी का हाल ही में नया गाना 'नाचण की तोल' रिलीज हुआ है, जो बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है। लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है और जिसके चलते एक ही दिन में इस गाने को लाखों से ऊपर व्यूज मिल गए थे। अब सपना ने इस गाने पर वीडियो बनाकर शेयर किया है। जिसमें वह कार के अंदर बैठकर इस गाने को गाते हुए झूमती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों से गाने पर रील बनाने की अपील
सपना चौधरी ने 'नाचण की तोल' गाने की रील शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'जिस जिस ने नाचन का शौक है वो रील जरूर बनाए'। साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है। फैंस को उनकी ये रील देखने के बाद जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना का ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'नंबर वन हिरोइन सपना चौधरी'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'बेहतरीन सपना चौधरी जी...बहुत अच्छी लग रही हैं बहुत खूबसूरत लग रही हैं, एक्सप्रेशन क्वीन। अन्य यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ ही दिल वाली इमोजी के जरिए अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें